भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में प्रदीप मिश्रा की कथा के पहले दिन महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत
भीलवाड़ा शहर के आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में चल रही प्रदीप मिश्रा की कथा के पहले दिन बुधवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। कथा के दौरान एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।