नरकटियागंज में मोहर्रम के दिन फिलिस्तीनी झंडा लहराने और चौड़बल में उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने अलग अलग एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामले में पुलिस ने 16 लोगों को नामजद किया है। वहीं फिलिस्तीनी झंडा लहराएं जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।