राजमहल: राजमहल रेलवे स्टेशन के सामने टोटो पलटने से एक युवक घायल
राजमहल रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर टोटो अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक घायल हो गया। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे जानकारी मिली कि दुर्घटना में टोटो में सवार एक युवक नुर इस्लाम 25 वर्ष घायल हो गया। घायल युवक थाना क्षेत्र के मनसिंहा गांव के रहने वाला था। घायल युवक को इलाज हेतु राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।