बहराइच: सिपहिया प्यूली गांव में पुरानी रंजिश के चलते चली गोली, युवक हुआ घायल, लखनऊ रेफर
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली की ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर गोली चल गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।