बहराइच: जे.बी. सिंह सभागार में आपदा प्रबंधन व जलवायु परिवर्तन पर आयोजित कार्यशाला में नेपाली विद्वानों ने रखे अपने विचार
किसान पीजी कॉलेज के जे. बी. सिंह सभागार में शुक्रवार को महाविद्यालय के भूगोल विभाग व पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट के सम्मिलित प्रयास से घाघरा नदी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन व जलवायु परिवर्तन के ऊपर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में नेपाल राष्ट्र से आए नेपाली विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखे। जिसमें घाघरा नदी के महत्व व संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।