Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image
image

"मिशन शक्ति 5.0" के तहत महिलाओं-बालिकाओं को जागरूकता का पाठ _चौपाल लगाकर 1090, 112 सहित 9 हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी_ #बलिया यूपी सरकार की "मिशन शक्ति फेज-5.0" द्वितीय चरण के तहत रविवार को जनपद बलिया में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में सभी थानों द्वारा गांव, कस्बा, मोहल्ला, स्कूल-कॉलेज और मंदिरों में चौपालें लगाई गईं। इस दौरान छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच/बैड टच की पहचान, उनके अधिकार और महिला अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या 112 पर सूचना दें या थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और यातायात नियमों के पालन के लिए भी प्रेरित किया गया। महिलाओं को सरकार की हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई: *1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस इमरजेंसी, 102 मातृ-शिशु एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 फायर, 1930 साइबर हेल्पलाइन।* अभियान का नारा: _"सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी — मिशन शक्ति की यही तैयारी। हर कदम पर सुरक्षा का अहसास, मिशन शक्ति है आपके पास।"_

Sikanderpur, Ballia | Aug 11, 2026