सैदपुर: नंदगंज पुलिस ने ₹25 हजार के ईनामियाँ कुख्यात अंतर्जनपदीय गैंगस्टर को मारी गोली, कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं
नंदगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के ईनामी वांछित अभियुक्त मोनू यादव पुत्र प्रेम बहादुर उर्फ मुलायम यादव निवासी ग्राम जरासी थाना चंदवक जनपद जौनपुर को एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। इस औचक मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके चलते उसे लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।