स्लीमनाबाद: धूरी की ऐतिहासिक बावली को
मिलेगा नया जीवन, शुरू होगा जीर्णोद्धार कार्य 9 लाख से होगा जीर्णोद्धार
कटनी जिले की एक ऐतिहासिक धरोहर अब फिर से अपनी पुरानी पहचान हासिल करने जा रही है। सलीमनाबाद तहसील के धूरी गांव स्थित अत्यंत प्राचीन बावली के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 9 लाख रुपये की लागत से इसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।