सीएम योगी ने दी गौतमबुद्ध नगर को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गौतम बुद्ध नगर को बड़ी सौगात दी मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर गौतम बुद्ध नगर को इलेक्ट्रिक बेसन का तोहफा दिया तीनों प्राधिकरण को फिलहाल 11--11 सिटी बस दी गई है, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दादरी विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे उनके साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे ।
इस दौरान विधायक तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जाता है और कहा कि लंबे समय से लोग इलेक्ट्रिक बसों की मांग कर रहे थे। यह बहुत बड़ा तोहफा मुख्यमंत्री के द्वारा ग्रेटर नोएडा के लोगों को दिया गया है,अब ग्रेटर नोएडा के लोग एयरपोर्ट से सीधा कनेक्ट होंगे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट तक भी यह सभी बसें चलेंगी, उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल 15 तारीख तक 110 बस चलाई जाएंगे उसके बाद इन बसों की संख्या 500 कर दी जाएगी, उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर और सोसाइटियों को भी इन सिटी बसो से जोड़ा जाएगा।
यह सभी बसें इलेक्ट्रिक है, जिससे कि किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होगा, उसके अलावा इनका किराया भी 20 रुपए से लेकर 50 रुपए तक रखा गया है, बस पूरी तरह से एयर कंडीशनर है और सुरक्षा की दृष्टि से बस में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 12, 2026