हमीरपुर: जरिया थाना क्षेत्र के छिबौली मार्ग
बाइक सवार व ई रिक्शा में हुई ज़ोरदार भिड़त, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल।
जरिया थाना क्षेत्र के छिबौली मार्ग पर बाइक सवार व ई रिक्शा की आमने सामने टक्कर हो गई। हालत गंभीर होने पर सरीला सीएचसी से उरई रैफर किया गया है। सरीला कस्बा निवासी रवि कुमार(18) पुत्र गयाप्रसाद, संतोष कुमार(45)पुत्र भवानीदीन व राजेंद्र कुमार(40) पुत्र धनप्रसाद तीनों बाइक से पनवाड़ी से सरीला कस्बा लौट रहे थे।