अनूपपुर। सड़क दुर्घटना में घायलों को अब 7 दिन तक या ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज मिलेगा। एसपी मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर सभी थानों में योजना की मॉनिटरिंग हो रही है,जिले के शासकीय व 8 निजी अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध है। अब तक 9 लोगों को लाभ मिल चुका है।