तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर ने वक्फ के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में किया प्रतिभाग
26 अप्रैल शनिवार दोपहर 12:00 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित वक्फ के संबंध में प्रेस वार्ता में भाग लिया। उन्होंने वक्फ कानून संशोधन से आम मुस्लिम समाज को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी एवं कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा इसमें काफी भ्रष्टाचार किया गया है जिसे रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रतिबद्ध है।