तुलसीपुर: पिपराहवा चौराहे के पास साइकिल सवार छात्रा को स्कूल बस ने मारी टक्कर, हुई मौत
25 अप्रैल शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे पिपरहवा चौराहे के पास ताहीरा गर्ल्स इंटर कॉलेज की बस द्वारा कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा को टक्कर मार देने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छात्रा महिमा पुत्री पटवारी मौर्य बेलीकला की निवासी बताई जा रही है। बस चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर बस चालक की तलाश में जुटी है।