तुलसीपुर: पचपेड़वा थाना पुलिस ने अपहरण से संबंधित अभियुक्त को बढ़नी तिराहे से किया गिरफ्तार
25 अप्रैल शुक्रवार 3:00 बजे थाना पचपेड़वा पुलिस ने अपहरण के मामले से संबंधित अभियुक्त को चरगहवा नाले के आगे बढ़नी तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया अभियुक्त जगराम पुत्र गया प्रसाद निवासी मांगुरा हवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है।