खंडवा नगर: सैटेलाइट से गलत निगरानी का विरोध, किसान संगठन ने निकाली सरकार की अर्थी, शादी छोड़कर पहुंचे लोग
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, सैटेलाइट सर्वे के चलते किसानों की आफत हो गई। इसमें कई दिक्कतें सामने आ रही हैं। खेत में गेहूं की फसल हैं, नरवाई भी दिख रही हैं, लेकिन सैटेलाइट बता रहा कि वहां गेहूं की फसल नहीं हैं। ऐसे में स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा हैं। इसी तरह खेत में आग यदि शॉर्ट सर्किट से लगी हैं तो प्रशासन नरवाई जलाना बताकर भारी-भरकम जुर्माना वसूल रहा हैं