चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा में 21वां एकविशंति कल्याण महाकुंभ 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा। तैयारियां शुरू हो गई हैं। वेदपीठ पदाधिकारी कैलाश मूंदड़ा व रामप्रसाद मूंदड़ा ने बताया कि महाकुंभ से पहले 21 जून को सुबह 4:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से आध्यात्मिक कल्याण पदयात्रा निकाली जाएगी।