मंदसौर: 25 जून तक जिले में सक्रिय होगा मानसून इससे पहले प्री मानसून की एक्टिविटी, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
जिले में प्री मानसून की एक्टिविटीज शुरू हो गई है। दिनभर तेज तपन के बाद शाम को धूल भरी हवा व बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो रही है।मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश की संभावना जताई है, आज भी बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है।