मंदसौर: गंगा संवर्धन अभियान के तहत रविवार को वार्ड नंबर 12 में नाग देवता मंदिर के पास बावड़ी की सफाई के लिए चलाया विशेष अभियान।
मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार मंदसौर नगर पालिका परिषद द्वारा गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को शहर के वार्ड 12 में नाग देवता मंदिर के पास वाली बावड़ी की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नपा परिषद के जनप्रतिनिधियों व भाजपा उत्तर मण्डल के पदाधिकारियों ने बावड़ी पर पहुंचकर साफ-सफाई कर श्रमदान किया।