छीपाबड़ोद: सारथल में शराब के पैसे न देने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, पति को किया गया गिरफ्तार
सारथल। नारेड़ा जागीर गांव में शराब के पैसे न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति धर्मराज लोधा को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई रामकल्याण लोधा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सारथल अस्पताल भिजवाया।