जब सड़क पर तड़पता पिता और होटल में गूंजता जश्न कांग्रेस की दोहरी राजनीति को बेनकाब करता वायरल वीडियो
राजनीति जब संवेदनाओं का सौदा करने लगे और राजनीति की रोटियां सेंकने के चक्कर में इंसानी दर्द का मजाक बनने लगे, तो सवाल पूछना बेहद लाजिमी हो जाता है। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की दर्दनाक मौत के मामले ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ पीड़ित पिता अपनी दिवंगत बेटी और मासूम पोते को न्याय दिलाने के लिए 2 तारीख से सड़क पर, चौराहे की धूप और धूल में बिना अन्न-जल ग्रहण किए अनशन पर बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और उसकी महिला कार्यकर्ताओं का जो असली चाल, चेहरा और चरित्र सामने आया है, उसने हर संवेदनशील नागरिक का सिर शर्म से झुका दिया है।