नौगढ़: नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' विषय पर संगोष्ठी आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आज शनिवार दोपहर 03 बजे को 'स्वच्छता ही सेवा' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार ने स्वच्छ पर्यावरण को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया।