काको: ALTF-1 ने भेलावर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की, जावा महुआ नष्ट किया गया
Kako, Jehanabad | Jan 30, 2025 पुलिस अधीक्षक अरबिंद प्रताप सिंह के शराब के मामले में सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में मद्य- निषेध को प्रभावी बनाने को लेकर भेलावर, ओकरी सहित विभिन्न थानांतर्गत क्षेत्र में ALTF-1 द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी कर बड़ी मात्रा में जावा महुआ विनष्ट किया गया। इस संबंध में प्रशासन द्वारा गुरुवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी है।