काको: काको प्रखंड कार्यालय में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की सफलता पर बैठक, कई गणमान्य मौजूद रहे
Kako, Jehanabad | Jan 28, 2025 जहानाबाद के काको प्रखंड कार्यालय के सभागार में फेथ लीडर के साथ बैठक की गई। इस बैठक में सर्वजन दवा सेवन के संबंध में विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया गया। इस संबंध में मंगलवार शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए पीरामल फाउंडेशन के विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, फाइलेरिया की रोकथाम के लिए प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाता है।