वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर बैग में भरे कछुए बरामद, GRP को देख कछुआ तस्कर हुए फरार
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम को मुखबिर की सूचना पर दून एक्सप्रेस से बाग में रखें 45 कछुए बरामद हुए। इन कछुआ को जौनपुर से बिहार ले जाया जा रहा था हालांकि जीआरपी और आरपीएफ की टीम यह पहुंचने से पहले कछुआ तस्कर मौके से फरार हो गए। जीआरपी प्रभारी के अनुसार इन कछुए की कीमत करीब 20 लाख रुपए आकी गई है।