जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार दोपहर 12 बजे बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय औराही, जामडीह व पचपोखरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। डीएम ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, नामांकन व्यवस्था व मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।