पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में फरार आरोपी हमीद निवासी नीमला को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को शादी करने का झांसा देकर ठगी करता था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। डीग एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्यवाही को दिया गया अंजाम। सोमवार शाम 7 बजे कार्यवाही की मिली जानकारी।