मथुरा: वृंदावन में 70 वर्षीय संत पर हुआ हमला, गंभीर हालत में आगरा किया गया रेफर
वृंदावन। थाना वृंदावन क्षेत्र के देवराहा बाबा राजपुर आश्रम के समीप स्थित वेदांती आश्रम में शुक्रवार रात करीब 9 बजे 70 वर्षीय संत अखंड दास रामखंड के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में संत गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात को देखते हुए डॉक्टर ने उसे आगरा रेफर कर दिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है