घाटमपुर: सजेती में ठंड से बचने के लिए युवक ने बाइक में लगाई आग, मामला संदिग्ध
सजेती में एक अजीबोगरीब घटना चर्चा का विषय बन गई।मढ़ा गांव के पास एक युवक ने ठंड से बचने के लिए बाइक में आग लगा दी और फिर मौका देखकर वहां से फरार हो गया।थाना प्रभारी कमलेश राय ने सोमवार शाम 5 बजे बताया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।बाइक के चेचिस और इंजन नंबर खुर्चे हुए मिले हैं। बाइक मालिक का पता किया जा रहा है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।