रामपुर: मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना की ई-लॉटरी संपन्न हुई
Rampur, Rampur | Nov 18, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। यह योजना नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित है। इस प्रक्रिया में, कुल 108 पशुपालकों में से ई-लॉटरी के माध्यम से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया।