जनपद अमरोहा के रहने वाले नवीन अपने साथी परवेज के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रहे थे। जैसे ही वे गढ़ क्षेत्र के गांव पौपाई के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए।