हमीरपुर: हमीरपुर में जाम के कारण पुलिस परीक्षा छूटी, कानपुर की छात्रा को परीक्षा केंद्र में नहीं मिला प्रवेश
बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर लगे भीषण जाम के कारण एक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र समय से नहीं पहुंच सकी, जिससे उसकी परीक्षा छूट गई। परीक्षा शुरू होने का निर्धारित समय 10 बजे से है जबकि एंट्री 8 बजे शुरू हो जाती है। ऐसे में 10 बजकर पांच मिनट पर पहुंची परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। बाद में अभ्यर्थी अपनी मां के साथ डीएम कार्यालय भी पहुंची, ले