कांके: सैटेलाइट चौक के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव
Kanke, Ranchi | Sep 16, 2026 सैटेलाइट चौक के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर बवाल हुआ। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।