घुवारा: छुल्ला गांव में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल
बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम छुल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो रविवार की दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दोषियों की पहचान में जुट गई है।