गया टाउन सीडी ब्लॉक: "यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म को लेकर अखिल भारत वर्षीय यादव महासंघ ने विरोध जताते हुए गया समाहरणालय का किया घेराव
“यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर अखिल भारत वर्षीय यादव महासंघ ने कड़ा विरोध जताया। बुधवार की दोपहर 2 बजे महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गया समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांग पत्र सौंपा।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म के नाम और संभावित विषयवस्तु से यादव समाज की छवि को ठेस पहुंचने की आशंका है।