पटना ग्रामीण: आर्थिक अपराध इकाई में परीक्षा सेल का हुआ गठन, DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी जानकारी
सोमवार की सुबह 11 बजे बिहार पुलिस मुख्यालय में EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध इकाई में परीक्षा सेल का गठन किया गया है। जब भी परीक्षा होती है तो समर्पित वॉट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी जारी करते हैं, जिसके माध्यम से गड़बड़ी की सूचना को संकलन करते हैं।