पटना ग्रामीण: बहादुरपुर थाना क्षेत्र से विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
सोमवार की सुबह 11 बजे बहादुरपुर थाना की पुलिस ने करीब 4 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।