पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री मंगल पांडे ने कहा, बिहार की जनता ने 15 साल तक राजद का शासन झेला है
बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद परिवार पर जमकर हमला बोला है। मंगल पांडे ने कहा कि तेजस्वी यादव बेरोजगार हैं और अपना काम धंधा खोजने निकले हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि राजद के 15 साल के शासनकाल को जनता ने झेला है।