पटना ग्रामीण: पटना सिटी के शीतला मंदिर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
पटना सिटी के शीतला मंदिर ओवर ब्रिज पर सोमवार की सुबह करीब 5:00 बजे विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक युवक के बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया है।