पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए: पप्पू यादव ने संजय झा की मांग का समर्थन किया
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। अब इस बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। हालांकि सोमवार की सुबह करीब 11बजे एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संजय झा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए।