जमुई: उत्पाद विभाग ने जमुई के अलग-अलग जगहों से 15 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
Jamui, Jamui | Feb 22, 2024 उत्पाद विभाग ने जमुई के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर 15 लीटर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान लखीसराय जिले के नोनगढ़ गांव निवासी शंभू कुमार यादव, महेंद्र यादव तेतरहट निवासी, मनोज कुमार वर्मा और लगमा गांव निवासी गणेश रावत के रूप में हुई है। सभी को जेल भेज दिया गया है।