जमुई: मारपीट मामले में नाबालिग ने जमुई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया पर्यवेक्षण गृह
Jamui, Jamui | Feb 22, 2024 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में एक नाबालिग ने गुरुवार को जमुई कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया है।