जमुई: संगथु गांव में पुत्र ने लाठी से मार कर अपनी मां को किया घायल, पड़ोसी पर मारपीट का लगाया आरोप, मारने का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Feb 22, 2024 संगथु गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान सनकी पुत्र नीतीश मंडल ने अपनी ही मां सुमा देवी को लाठी से वार कर घायल कर दिया और मारपीट का आरोप अपने पड़ोसी संजय कुमार पर लगा दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोसी संजय कुमार ने इस सारी हरकत की वीडियो बना ली और लिखित आवेदन टाउन थाना में दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।