धौलपुर: साध्वियों की मौत को लेकर जैन समाज ने निकाला जुलूस, प्रधानमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की
जैन साध्वियों की दुर्घटना के नाम पर आएदिन हो रही हत्याओं के विरोध में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। गत दिनों मध्य प्रदेश के रीवा में दो साध्वियों की मौत हो गई थी। धौलपुर शहर के श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जैन समाज के लोग हाथों में तख्तियां लेकर मौन जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्हों