शाहजहांपुर: कोतवाली के एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
चौक कोतवाली के एक किलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटी कपड़े सुखाने के लिए छत के उपर गई थी। तभी पड़ोस की छत पर एक युवक अपने साथियों के साथ आया और बेटी की तस्वीरे खींच ली। अब आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे है। आए दिन बेटी को आरोपी प्रताड़ित कर रहे हैं। पांच अगस्त को आरोपी घर में घुसकर मारपीट करने लगे।