पिंड्रा: फूलपुर में अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट गोमती जोन मैं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत फूलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कंजर बस्ती ग्राम फूलपुर के पास से अमित अग्रहरि नामक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक जरकिन में रखें 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी धारा के अंतर्गत आरोपी पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।