पथरगामा: पथरगामा राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज परसपानी की समस्याओं को उपायुक्त गोड्डा को फोन पर जानकारी डुमरी विधायक ने दी।
गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जे एल के एम प्रत्याशी परमल ठाकुर ने बताया कि झारखंड के एकमात्र राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल परसपानी की विभिन्न समस्याओं के बारे में डुमरी विधायक एवं जे एल के एम सुप्रीमो जयराम महतो ने गोड्डा के उपायुक्त से फोन के माध्यम से जानकारी दी।