बाढ़ प्रभावित जौनारा गांव पहुंचे कलेक्टर जांगिड़, ग्रामीणों से की चर्चा
मुरैना। जौरा तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव जौनारा में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसडीएम शुभम शर्मा पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं जरूरतों की जानकारी ली।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
#morena मुरैना #बाढ़ #बारिश