दमोह: डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर शहर में निकली भव्य वाहन रैली, युवाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
Damoh, Damoh | Apr 13, 2026 दमोह डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दमोह में भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया। तहसील ग्राउंड से शुरू रैली विभिन्न मार्गों से होकर आंबेडकर चौक पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। समापन पर माल्यार्पण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में चाक-चौबंद रही।