लोहरदगा: लोहरदगा में दंतेल हाथी की दस्तक से दहशत, इलाके में खतरा बढ़ा, वन विभाग की नज़र
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत कंडरा डीपा टोली पतरा क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक विशालकाय दंतेल हाथी रिहायशी इलाके में पहुंच गया। हाथी के आने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों में इतना भय व्याप्त है कि लोग खेतों में जाने और घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। वन विभाग के वाचर गार्ड प्रदीप प्रजा