महोबा: महोबा के हमीरपुर चुंगी के पास मरणासन्न अवस्था में मिला युवक, पिता ने जांच की मांग की
Mahoba, Mahoba | Jun 28, 2026 कबरई के गांधीनगर निवासी शिवपाल ने बेटे रवींद्र के मरणासन्न अवस्था में मिलने पर जांच की मांग की है। रवींद्र शुक्रवार को रिश्तेदारी में महोबा आया था। रात में फोन पर सूचना मिली कि वह हमीरपुर चुंगी के पास गंभीर हालत में पड़ा है।जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सिर में गंभीर चोट के चलते झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभी तक उसे होश नहीं आया है।